अखिलेश ने कहा कि यूपी में टॉप पदों पर कौन लोग बैठे है, यह भी देखिए, लोग सपा को जातिवाद बता रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। अखिलेश् यादव ने कहा कि मौर्य जी दिल्ली के मोहरा हैं। वह दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड हैं। अब आप दिल्ली के वाई फाई के इस पासवर्ड का खेल देखिए। वैसे हमारा विंटर ऑफर खुला है। वह कोटा को लेकर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका निभाना चाहते हैं।  

अखिलेश ने कहा कि यूपी में टॉप पदों पर कौन लोग बैठे है। यह भी देखिए। लोग सपा को जातिवाद बता रहे हैं। भाजपा के नेता खुद कह रहे हैं कि आज जैसा भ्रष्ट्चार पहले कभी नहीं रहा। पुलिस एनकाउंटर का रेट लगाती है। हत्याओं का दौर चल रहा है। बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे है। दिल्ली व लखनऊ मिल कर काम करते तो ना जाने यूपी कितनी प्रगति कर लेता है।

अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था को समाजवादी पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकती। मैं खुद मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूँ, मेरे कई मित्र सेना में हैं। आप 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं तो आप नौजवान को फौज को पक्की नौकरी नहीं दे सकते? भाजपा के लोग बहुत परेशान हैं इस समय,उन्हें नही पता क्या मुद्दे इस समय उठाया जाए। मदरसों में पढ़ाई अच्छी होनी चाहिए। उनकी जो व्यवस्था थी बोर्ड की उसपर सरकार को ज्यादा हस्तक्षेप नही करना चाहिए। समाजवादी सरकार आएगी तो मदरसों को मॉडर्नाइजेशन करने के कार्य होंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में संविधान मान स्तम्भ का लोकार्पण किया। इसमें संविधान की प्रति रखी गई है। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि सपा के सभी जिला महानगर कार्यालय में मान स्तम्भ लगाए जाएंगे। सपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे समाजवाद है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry