राजस्थान को उसका नया राज्यपाल मिल गया, नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े कौन हैं जानें

राज्य

जयपुर / नागपुर
 9 राज्यों में नए राज्यपाल और पुडुचेरी में नए उपराज्यपाल की नियुक्ति हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाए जाने पर उनकी चर्चा शुरू हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर हरिभाई किसनराव बागड़े कौन हैं? आपको बता दें कि हरिभाऊ आरएसएस से बीजेपी में आए। हरिभाउ किसनराव बागडे का जन्म 17 अगस्त 1945 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हुआ था। वह फुलंबरी शहर में एक मराठा परिवार में जन्में और भारतीय राजनेता बने। उनकी पढ़ाई औरंगाबद के सरस्वती भवन शाला पिपरिराजा से हुई। वह महज कक्षा 10 तक पढ़े हैं।
13 साल की उम्र में RSS जॉइन की

हरिभाऊ किसनराव 13 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हो गए थे। हरिभाऊ पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्वी सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बीजेपी से चुने गए। वह फुलंबरी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक बने। फुलंबरी विधानसभा औरंगाबाद जिले में ही आती है। वह लोगों में इतने लोकप्रिय हैं कि उन्हें नाना के नाम से पुकारा जाता है।

घर-घर बेचे अखबार

हरिभाऊ का जन्म बहुत गरीबी में बीता। उनके पिता एक मामूली किसान हुआ करते थे। परिवार का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने कई साल तक औरंगाबाद के फुलंबरी में ही घर-घर अखबार बेचे। उन्हें खेती-किसानी से इतना प्यार है कि उनके घर का नाम ही कृषि योग है।

बीजेपी की पहली सरकार में बने विधानसभा अध्यक्ष

हरिभाऊ ने फूलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के कल्याण काले के खिलाफ 2014 का विधायक चुनाव जीता था। 2019 का विधानसभा चुनाव भी उसी निर्वाचन क्षेत्र से जीते। जब बीजेपी ने ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई तो तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

यहां देखें 9 नए राज्यापालों की लिस्ट

    हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    सी.पी. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
    असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है.
    सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry