गाजियाबाद में फिर कांवड़ियों का उत्पात, किन्रर पर टूट पड़े, कपड़े फाड़कर कर दिया नग्न

उत्तर प्रदेश राज्य

गाजियाबाद

गाजियाबाद में एक बार फिर कुछ कांवड़ियों ने जमकर उत्पात माचाया। सोमवार रात सिहानी गेट क्षेत्र में कांवड़ियों ने एक किन्नर को बुरी तरह पीट डाला। चोरी की आशंका में उन्होंने किन्नर को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़कर न्यूड कर डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी कांवड़िए किन्नर को पीटते रहे। पुलिस ने जैसे-तैसे पीड़ित को बचाया। पुलिस का कहना है की गलतफहमी के चलते घटना हुई है। चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से दिल्ली निवासी किन्नर सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहता है। सोमवार रात वह मेरठ रोड स्थित घूकना कट के पास स्थित कांवड़ शिविर के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान कांवड़ियों ने शिविर में चोरी के मकसद से आने का आरोप लगाते हुए किन्नर की पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और कावड़ियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने भी कांवड़िए किन्नर के साथ मारपीट करते रहे।

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने जैसे-तैसे किन्नर को कांवड़ियों से बचाया और गाड़ी में थाने लेकर आई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किन्नर द्वारा चोरी के प्रयास जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। गलतफहमी में घटना हुई है। पूछताछ के बाद किन्नर को छोड़ दिया गया।

किन्नर को पुलिस से छीनने का प्रयास
बताया जा रहा है कि कांवड़िया काफी आक्रोशित थे। पुलिस किन्नर को ले जाने की कोशिश करने लगी तो कांवड़ियों ने उसे पुलिस से छीनने का प्रयास भी किया। पुलिस ने किन्नर को गाड़ी में बैठाया तो कांवड़िए सामने खड़े हो गए और पुलिस की गाड़ी का बोनट पीटने लगे। काफी मशक्कत के पास पुलिस किन्नर को लेकर मौके से निकली।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry