धार-अमझेरा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमझेरा पहुंच कर सबसे पहले मां अमका-झमका के दर्शन किए। माता के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता के साथ मिल कर जल्द ही इस स्थान को नए तीर्थ के रूप में देखा जाएगा। भगवान कृष्ण के 5000 साल पुराने इतिहास को यह जीवंत करता है।
उन्होंने कहा कि अमझेरा राणा बख्तावर सिंह क्रांतिकारियों के कारण भी अपने आप में पवित्र तीर्थ स्थान है। दूसरा बड़ा इतिहास यहां भगवान कृष्ण का है। हमारी सरकार ने पांच ऐसी जगह का चयन किया है। जहां भगवान कृष्ण ने लीला की है। ऐसे स्थान को अच्छा बनाने के लिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है।
अमझेरा का इतिहास भी भगवान कृष्ण से संबंधित है। जब रुक्मणी हरण हुआ था। इस दौरान यहां भगवान कृष्ण युद्ध हुआ था। यहां अंबिका माता का पवित्र स्थान है। जो भगवान कृष्ण के 5000 साल पुराने इतिहास को जीवंत करता है। बहुत जल्द इस स्थान को नए तीर्थ के रूप में देखेंगे। इसके लिए प्लान बनाया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

