भारत में ‘जोकर 2’ की रिलीज डेट बदली

मनोरंजन

न्यूयॉर्क

हॉलीवुड की सुपरहिट मूवी 'जोकर' के सीक्वल 'जोकर 2' यानी 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर दर्शक खुशी से झूम उठेंगे। वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने खुलासा किया है कि ये मूवी अपने तय समय से दो दिन पहले 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा लीड रोल में हैं।

जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है। जोकिन फीनिक्स ने आर्थर फ्लेक का ऑस्कर विनर किरदार निभाया है। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' में लेडी गागा को भी लीड रोल में कास्ट किया गया है और वो सीक्वल में ऑर्थर का पूरा साथ देने वाली हैं, लेकिन कहानी में क्या ट्विस्ट होगा, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था।

2 अक्टूबर को क्यों रिलीज हो रही है फिल्म?
ये मेकर्स की एक सोची-समझी रणनीति है। चूंकि 2 अक्टूबर को भारत में महात्मा गांधी जयंती मनाई जाती है और इस दिन छुट्टी होती है। ऐसे में सिनेमाघरों में आमतौर पर दर्शकों की ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इस फैसले से 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत मिलने की उम्मीद है, जिससे ये भारतीय बाजार की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन जाएगी।

दुनियाभर में 4 अक्टूबर को होगी रिलीज
इस फिल्म में ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रेंडन ग्लीसन भी हैं, जो 'द बैन्शीज ऑफ इनिशेरिन' से फेमस हैं और कैथरीन कीनर, जो 'गेट आउट' में भी नजर आई थीं। ये फिल्म दुनियाभर में 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry