हत्या की आशंका, बिहार-गया में अज्ञात महिला की लाश मिली

राज्य

गया.

इन दिनों बिहार के गया जिले में  हत्या, लूट समेत अन्य अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। इसी क्रम में गया के एक तालाब से महिला की लाश मिलने के बाद लोग दहशत में है। पुलिस शव को तालाब से निकाला और छानबीन में जुट गई। साथ ही शव की पहचान के लिए पुलिस सोशल का सहारा लिया है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के वभण्डीह गांव स्थित बगीचा की है।

महिला का शव लोगों ने शुक्रवार को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुड़ गई। लोगों का कहना है कि आशंका है कि महिला की हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया गया हो।

रंग गोरा और कद पांच फुट तीन इंच के करीब
इधर, लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को तालाब से बाहर निकाला। साथ ही शव को पहचान करने में जुट गई। लेकिन मृत महिला के शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में इमामगंज थाना की पुलिस का कहना है कि मृत महिला का रंग गोरा और कद करीब पांच फुट तीन इंच है।

पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मृत महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। वहीं पुलिस ने महिला की पहचान के लिए इमामगंज थाने में संपर्क करने की अपील की। इसके बाद पुलिस आगे करवाई में जुट गई है। इस संबंध में इमामगंज थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वभण्डीह गांव स्थित बगीचा में तालाब से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं उन लोगों से मदद ली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि शव के बारे में जानकारी होने पर थाना को सूचित करें। महिला की उम्र करीब 40-45 है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry