झारखंड में सिपाही भर्ती प्रक्रिया स्थगित, नियमावली भी बदली, 12 छात्रों की मौत के बाद CM ने लिया बड़ा

राज्य

रांची
 झारखंड में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत के बाद विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटा है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया को तीन दिनों के लिए स्थगित करने का आदेश दिया। उन्होंने सिपाही भर्ती परीक्षा की नियमावली में बदलाव का भी संकेत दिया है।
मुख्यमंत्री ने नियमावली में बदलाव का दिया निर्देश

हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की ओर से बनाये गये नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश दिया है। उन्होंने इस तरह की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

3 दिनों के लिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि एहतियातन अगले 3 दिनों के लिए उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है। दौड़ का आयोजन अब प्रातः 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को दौड़ के पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण की जरूरत महसूस होगी उनके लिए चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था होगी। इसके अलावा सभी प्रतियोगिता स्थलों पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ते- फल का व्यवस्था होगी जिससे कि कोई भूखे पेट दौड़ में हिस्सा न ले।

शारीरिक परीक्षा की नियमावली में किस तरह का आया बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर किन कारणों से हमारे गांव-समाज के अपेक्षाकृत स्वस्थ-चुस्त लोग, पूर्व से चली आ रही शारीरिक परीक्षा में हताहत हो जा रहे हैं। आखिर झारखंड सहित देश में पिछले 3-4 वर्षों में सामान्य जन के स्वास्थ्य में ऐसा क्या बदलाव आया है? इन युवाओं की असामयिक मृत्यु के कारणों की समीक्षा करने के लिए, जिससे की भविष्य में ऐसी दुर्घटना घटित न हो, हमने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी एक समिति का गठन कर परामर्श रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry