छत्‍तीसगढ़ में वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान पत्‍थरबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई

दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

वंदे भारत ट्रेन पर पथरबाजी करने वाले आरोपी लेखराज सोनवानी, देवेंद्र चंद्राकर, अर्जुन यादव, जीतू तांडी और शिव कुमार शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। पांचों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया है। आरोपियों में बागबाहरा की कांग्रेस पार्षद का देवर शामिल है।
 

इस ट्रेन को 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां इसकी जांच की गई।

प्रदेश की दूसरी वंदे भारत

दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry