भोपाल रेलवे स्टेशन में एक नंबर तरफ नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे बना दिया, यात्रियों के लिए यह सुविधा हुई शुरू

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में एक नंबर प्लेटफार्म की ओर से आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी। एक नंबर तरफ नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे बना दिया है। गाड़िया एक तरफ से जाएगी और दूसरी तरफ से आएंगे, जिससे स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ जमा न हो सके। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें यात्रियों को करीब 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी दी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म एक की तरफ बनी, पार्किंग में करीब 800 दो पहिए वाहन और 200 चार पहिए वाहन खड़े करने की जगह है। फिलहाल इसे पुराने पार्किंग शुल्क पर ही शुरू किया है। शुल्क में की जाने वाली 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस एंट्री पर करीब 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

आटो, टैक्सी की भीड़ से मिलेगा छुटकारा
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को भीड़ से काफी राहत मिलेगी। यात्रियों ने कई बार आटो, टैक्सी की भीड़ को लेकर रेलवे में शिकायत की है। अब आटो टैक्सी की भीड़ भी स्टेशन के बाहर नहीं मिलेगी। जिन्हें आटो या टैक्सी करना होगा वह आटो ले आएंगे। छह नंबर की तरफ पहले ही इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई थी, अब एक नंबर शुरू करने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग हो गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry