मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए 'भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार' का खिताब अपने नाम कर लिया है।
ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाना 'ऊं अंटावा से नेशनल क्रश बनीं सामंथा जहां पहले स्थान पर हैं, वहीं आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं।इस सूची में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, काजल अग्रवाल, श्रद्धा कपूर, त्रिशा, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना और कियारा आडवाणी शामिल हैं।सामंथा के प्रशंसक यह देखकर उत्साहित हैं कि वह सूची में शीर्ष पर हैं।
सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल: हनी बनी में नज़र आएंगी। उन्होंने रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसे राही अनिल बर्वे ने निर्देशित किया है और राज और डीके ने इसे बनाया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

