केंद्रीय मंत्री चिराग की गठबंधन पर चर्चा जारी, झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा

राज्य

रांची.

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टि (रामविलास) या लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बताया कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अकेले और गठबंधन में चुनाव लड़ने समेत सभी विकल्पों पर चर्चा जारी है। बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है।

चिराग पासवान के इस बयान से पहले असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा आजसू और जनता दल (यूनाईटेड) के साथ गठबंधन में लड़ने वाली है। सीएम सरमा के इस बयान के ही चिराग पासवान ने रविवार को अपना बयान जारी किया। दरअसल, लोजपा (रामविलास) केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।

विकल्पों पर चर्चा जारी: चिराग
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "लोजपा (रामविलास) गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर चर्चा कर रही है।: रविवार को वह धनवाद में एक रैली को संबोधित करने वाला हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में लोजपा (रामविलास) का मजबूत जनाधार था। "जब मैं पैदा हुआ, तब झारखंड बिहार का हिस्सा था। यह मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। राज्य में पार्टी का मजबूत जनाधार था। ऐसे में यह तय हो गया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा था, "भाजपा आजसू और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। सहयोगी दलों के साथ 99 फीसदी सीटों पर सीट बंटवारे का समझौता हो चुका है। बाकी के एक-दो सीटों पर चर्चा जारी है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा पितृ पक्ष (दो अक्तूबर) के बाद की जाएगी। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry