प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन

 

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्मित फिल्म पाणी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म पाणी का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक ऐसी दुनिया जहां पानी की कमी है, वहां प्यार सबसे बड़ा संसाधन है। पानी चुनौतियों का सामना करने के लिए इंसान की क्षमता, उम्मीद और बदलाव का प्रमाण है। यह हमें दिखाता है कि जब जुनून और उद्देश्य एक साथ मिल जाते हैं, तो कुछ भी संभव है। पानी, 18 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। यह एक कहानी से कहीं बढ़कर है,यह अस्तित्व की लड़ाई है।

फिल्म पाणी के ट्रेलर की शुरुआत एक गांव से होती है, जहां गांव के लोग सूखे की स्थिति के कारण पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। लोग अपना घर छोड़ रहे हैं, क्योंकि वहां पानी नहीं है और इससे लोगों के अस्तित्व पर खतरा आ गया है। इस बीच गांव का एक आदमी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए गांव में पानी लाने का वादा करता है। वह इसे पूरा करने के लिए हर मुश्किल से लड़ता है।

राजश्री एंटरटेनमेंट और कोठारे विजन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनी फिल्म पाणी का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डा.मधु चोपड़ा, नेहा बड़जात्या और रजत बड़जात्या ने किया है। आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बन रही फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। आदिनाथ इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं। उनके साथ रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नितिन दीक्षित ने लिखी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry