लोगों की सहूलियत के लिए चलाई गईं ट्रेनें, दिवाली और छठ पूजा पर बढ़ जाती है भीड़, आज से शुरू हुआ रिजर्वेशन

देश

नईदिल्ली /लखनऊ
 दीपावली और छठ पूजा के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। लोगों की सहूलियत को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इनमें आज (सोमवार) से रिजर्वेशन शुरू हो गया है। इन ट्रेनों में सभी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं। आज शुरू हो रहे रिजर्वेशन वाली ट्रेनें जयनगर, पुणे, मुंबई, सूरत, पटना, सिकंदराबाद, भागलपुर से चलाई जाएंगी। दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग घरों को जाते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला रेलवे ने लिया है।

    07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन सिकंदराबाद से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को 21:00 बजे से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 23:15 बजे पहुंचेगी। सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

    07176 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन 15:05 बजे पहुंचेगी।

    04036 नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन:यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को 12 बजे चलेगी। उसी दिन 18:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    04035 भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: 31 अक्टूबर, 3 और 6 नवंबर को 13:00 बजे भागलपुर से चलेगी। 18:35 पर पटना पहुंचेगी। 5:35 बजे दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल ट्रेन पहुंचेगी। नई दिल्ली 11:40 बजे पहुंचेगी।

    01019 स्पेशल ट्रेन सीएसटीएम मुंबई से 28 अक्टूबर से 28 अक्टूबर को 14:30 बजे चलकर दूसरे दिन 14:50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 23:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

    01020 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 30 अक्टूबर की रात 00:45 बजे से चलकर 8:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। 31 अक्टूबर को 10:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।

    04034 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को जयनगर के लिए चलेगी। यह 23:45 बजे दिल्ली से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 6:05 बजे पहुंचेगी। रात 23:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

    04033 स्पेशल ट्रेन जयनगर से 1, 4 और 7 नवंबर को सुबह 4:00 बजे चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल स्टेशन 19:30 बजे और दूसरे दिन दिल्ली 3 बजे पहुंचेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry