धनतेरस पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को पहनाईं चूड़ियां

मनोरंजन

लॉस एंजेलिस

प्रियंका चोपड़ा काफी समय पहले ही लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं और वहीं की जिंदगी में रम गईं। प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में ही काम करना शुरू कर दिया। पर विदेशी सरजमीं पर भी वह अपने संस्कार और भारतीय त्योहारों को नहीं भूलीं। प्रियंका हर साल पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी उनका ऐसा ही इरादा है। पर प्रियंका ने हाल ही बेटी मालती और पति निक के साथ धनतेरस का त्योहार मनाया।

प्रियंका चोपड़ा ने धनतेरस पर बेटी को मां लक्ष्मी का स्वरूप मानते हुए उसे खूबसूरत चूड़ियां दिलवाईं। मालती ने इन चूड़ियों को पहना और झूम उठीं। प्रियंका ने मालती, अपने और निक जोनस के हाथ की एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। साथ में प्रियंका ने लिखा है, 'सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं।'

मालती के नन्हे हाथों में चूड़ियां देख फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि प्रियंका कैसे बेटी को भारतीय संस्कृति और संस्कार दे रही हैं। निक जोनस भी भारतीय संस्कृति के फैन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पत्नी प्रियंका का इंडियन कल्चर बहुत पसंद है। वह खुशनसीब हैं कि उन्हें प्रियंका के जरिए भारत की संस्कृति को जानने का मौका मिला है।

बेटी मालती को हिंदी सिखा रहीं प्रियंका
वहीं, प्रियंका बेटी मालती को हिंदी भी सिखा रही हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मालती पापा निक जोनस से हिंदी में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार उड़ेला।

इस फिल्म और सीरीज में दिखेंगी प्रियंका
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अभी 'सिटाडेल' का अगला सीजन शूट कर रही हैं। हाल ही उन्होंने फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry