बेतिया.
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने के बीच बुधवार को पटना के फतुहा क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों ने शव को देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फतुहा थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि यह घटना कई दिन पहले की हो सकती है। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना ने छठ पर्व के बीच इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। छठ पर्व के दौरान लोग जहां पूजा की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं, इस घटना ने लोगों के बीच चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ घटना के संभावित कारणों की जांच में जुटी है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और अपराधी को पकड़ा जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

