मुंबई,
जाने माने फिल्मकार नितेश तिवारी निर्देशित मच अवेटेड महाकाव्य रामायण-पार्ट 1 और 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जैसे ड्यून और इंसेप्शन, और हालिया हिट द गारफील्ड मूवी भी इसमें शामिल है। उन्होंने एंग्री बर्ड्स 3 का भी अनाउंसमेंट किया है। नमित मल्होत्रा की विजुअल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ उन्हें हॉलीवुड के सबसे खास इंडियंस में से एक बनाती है।
नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, “एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की, जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज, मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है, क्योंकि हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं: हमारी "रामायण" का सबसे सच्चा, पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है, जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है।हमारे साथ जुड़ें और अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवित करने का सपना पूरा करें।…दिवाली 2026 में पार्ट 1 औरदिवाली 2027 में पार्ट 2।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

