नई दिल्ली
नवंबर के शुरुआती दिनों में कई त्योहारों और खास दिनों के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों में छुट्टियां रही हैं। अब 12 से 17 नवंबर के बीच भी कई महत्वपूर्ण दिन हैं, जिनकी वजह से कुछ जगहों पर छुट्टियां रहेंगी। इनमें दिवाली, छठ पर्व, बूढ़ी दिवाली, नानक जयंती जैसे त्योहार शामिल हैं। 15 से 17 नवंबर के बीच कई राज्यों और शहरों में सरकारी छुट्टियां होंगी। आइए जानते हैं 15, 16 और 17 नवंबर को कहां-कहां छुट्टी रहेगी।
15 नवंबर: गुरु नानक देव जी की जयंती
15 नवंबर को सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाती है। इस दिन पंजाब, चंडीगढ़ और कई अन्य राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 15 नवंबर को हिंदुओं का भी एक महत्वपूर्ण पर्व, कार्तिक पूर्णिमा होता है, इस कारण कुछ अन्य राज्यों में भी छुट्टी हो सकती है।
16 नवंबर: शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहादत दिवस
16 नवंबर को पंजाब में शहीद सरदार करतार सिंह सराभा की शहादत दिवस के कारण सरकारी छुट्टी होगी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे, जिनका जन्म 24 मई 1896 को लुधियाना जिले के सराभा गांव में हुआ था। इस दिन उनके सम्मान में पंजाब में छुट्टी रहती है।
17 नवंबर: साप्ताहिक छुट्टी
17 नवंबर को रविवार है, जो कि साप्ताहिक छुट्टी का दिन होता है। इस दिन देश भर के स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहते हैं। पंजाब में भी 17 नवंबर को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जिसके कारण वहां लगातार तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

