लाखोंं लोग काटे गए, तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे,इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश राज्य

अलीगढ़
सीएम योगी ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो काम समाज को बांटने का कार्य मुस्लिम लीग कर रही थी। वही काम सपा कर रही है। 1947 में देश का विभाजन हुआ। लाखोंं लोग काटे गए। तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है।

मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं : योगी
सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए 2017 के उत्तर प्रदेश में दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। गरीब के हक को ये लोग छीनने का काम करते थे। अब मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं। अब बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद समाप्त हुआ है।

वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे : योगी
सीएम योगी ने कहा कि सड़क, एयरपोर्ट से लेकर फिल्मसिटी तक का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से सबसे अधिक लाभ इसी क्षेत्र को होगा। हर गरीब को राशन, इलाज, उज्जवला योजना, बिजली की व्यवस्था है। सब कुछ सरकार दे रही है। विकास भी है और गरीब का मान भी है। विरासत का सम्मान भी है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे।

न गरीब और न विरासत का सम्मान करते ये लोग : योगी
सीएम योगी ने कहा कि ये युवाओं को नौकरी नहीं देते थे। बेटी,व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। ये गरीबों का न तो सम्मान कर सकते हैं और न विरासत का सम्मान कर सकते हैं। अयोध्या में पांच सौ साल बाद भाजपा ने मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या में क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्योंकि हम बंटे थे। कांशी, मथुरा में भी क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्यों कि हम बंटे थे। 1947 में भी हम बंटे थे। अब बटना नहीं है। बंटे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

एएमयू का नाम लिए बिना साधा निशाना
एएमयू का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, लाहौर, ढाका में नहीं, अलीगढ़ में हुई। उसने देश को बाँटने का काम किया। यही काम आज सपा कर रही है। इस उप चुनाव में सप्ताह में दूसरी बार खैर में सभा सम्बोधित करने आए योगी ने कहा 1947 में बंटे तो कटे। अगर हम बंटे तो…जनता से आवाज आई कटेंगे। योगी फिर बोले एक रहेंगे तो… जनता बोली सेफ रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry