चार पर महिला प्रत्याशी आमने-सामने, झारखंड की 38 में से 13 सीटों पर आधी आबादी दिखा रही दमखम

राज्य

रांची.

झारखंड झारखंड में दूसरे चरण में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 38 सीटों पर जोर-आजमाइश चल रही है। इस चरण की 13 सीटें ऐसी हैं, जहां सीधे तौर पर आधी आबादी अपना दमखम दिखा रही है। इनमें चार विधानसभा सीटों पर सीधे तौर पर महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक गांडेय से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी व झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन लड़ रही हैं। उन्हें चुनौती देने के लिए भाजपा ने मुनिया देवी को उतारा है। वहीं, झरिया में कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह और भाजपा की रागिनी सिंह मैदान में हैं। दोनों में देवरानी-जेठानी का रिश्ता है। रामगढ़ में कांग्रेस की ममता कुमारी और एनडीए की सुनीता चौधरी में मुकाबला है। उपचुनाव में सुनीता ने गोला गोलीकांड में दोषी पाए जाने पर विधायकी गंवाने वाली ममता के पति बजरंग महतो को शिकस्त दी थी। ऐसे में मुकाबला रोचक हो गया है। डुमरी सीट पर भी दो महिलाओं के बीच मुकाबला है। मंत्री जगरनाथ महतो के दिवंगत होने के बाद पत्नी बेबी देवी राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं। उपचुनाव में जीतकर बेबी मंत्री बनीं थीं। उन्हें यशोदा देवी चुनौती दे रही हैं। हालांकि, जयराम महतो की दावेदारी से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। जामताड़ा में डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ सीता सोरेन रण में हैं। वहीं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह महगामा से, अपर्णा सेनगुप्ता निरसा से, सिंदरी से तारा देवी, जमुआ से मंजू कुमारी, बोकारो से श्वेता सिंह व जामा से डॉ. लुईस मरांडी चुनाव लड़ रही हैं। पाकुड़ से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत मैदान में हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry