महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखा कर सत्रावधि 18 दिसंबर के पश्चात किए जाने का अनुरोध

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

 छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ की छटवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 दिसंबर से 20  दिसंबर 2024 तक आहुत किया गया है, सत्रावधि के मध्य में 18 दिसंबर 2024 को बाबा गुरूघासीदास की जयंती है, यद्यपि इस तिथि को अवकाश है, किंतु गुरु घासीदास की जयंती के व्यापक कार्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश के अधिकतर विधानसभा सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने में असुविधा होगी जिसके कारण सत्रावधि की तिथी में संशोधन कर 18 दिसंबर के पश्चात किए जाने का अनुरोध है। डॉ. महंत ने राज्यपाल महोदय से विधानसभा सत्रावधि की तिथी में संसोधन करने पर विचार करने की बात कही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry