अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई, इससे दर्जनों यात्री घायल, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

राज्य

हजारीबाग
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास की है। आज सुबह करीब 5:30 बजे विक्रम बस बिहार के छपरा से रांची जा रही थी। घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस सवार यात्री शादी में शामिल होने बस से आ रहे थे। इसी बीच चरही घाटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई, इससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry