मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को CM नीतीश ने साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

राज्य

पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को वर्ष 2024 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मधुबनी जिला के रहिका प्रखण्ड के मलंगिया के निवासी मैथिली साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को उनके मैथिली निबंध श्रेणी "प्रबंध संग्रह" के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिए बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry