भोपाल
बी.एच.ई.ई. थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल द्वारा बी.एच.ई.एल भोपाल के कार्यपालक निदेशक श्री एस. एम. रामनाथन जी से प्रशासनिक भवन में मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष एवं बीएचईएल कार्पोरेट में आई एस एंड पी डायरेक्टर बनने की शुभकामनाएं दी गई | इस अवसर पर एस. एम. रामनाथन जी के कर कमलों द्वारा संस्था सदस्यों को वितरित किए जाने वाले कैलेंडर का विमोचन किया गया|
कार्यपालक निदेशक महोदय ने संचालक मंडल को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए संस्था की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया और इस नयी पहल के लिए बधाई दी | संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार ने जानकारी दी कि सदस्यों के लिए पिछले वर्ष के भाँति इस वर्ष भी कैलेंडर का वितरण करने जा रही है | कैलेंडर का वितरण सदस्यों को 3 दिन के भीतर कर दिया जाएगा | कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्री बसंत कुमार, उपाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, सचिवनिशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, एवं रजनीकांत चौबे उपस्थित थे | अंत में उपस्थित संस्था संचालक मंडल ने कार्यपालक निदेशक महोदय का आभार व्यक्त किया |
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

