मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को झंडी दिखाकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रवाना किया

राज्य

रेवाड़ी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब श्रद्धालु महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान कर सकेंगे। सरकार ने महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 16 जनवरी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया था। सरकार के वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया। उन्होंने रेवाड़ी से श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को झंडी दिखाकर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। तीर्थयात्रियों ने भगवान के जयकारों से अपनी यात्रा प्रारंभ की। रेवाड़ी से महाकुंभ के लिए रवाना की गई दो बसों में श्रद्धालुओं के साथ चिकित्सकों व सुरक्षा कर्मियों को भी साथ भेजा गया है, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े।

योजना के तहत कराए जाते हैं देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन
प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दर्शन का लाभ देने के लिए सरकार ने अपनी इस योजना का विस्तार किया है। इस योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।

60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गां को कराई जाती है फ्री तीर्थ यात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले, इससे पवित्र कार्य कोई नहीं है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry