NTPC असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 400 पदों पर हो रही भर्ती, 1 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

Spread the love

 नई दिल्ली
 सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की ओर से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 400 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 1 मार्च 2025 तय की गई है।
आवेदन से पहले चेक कर लें योग्यता

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन प्रॉसेस

    NTPC AE Recruitment 2025 Application Form भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ntpc.co.in पर विजिट करें।
    वेबसाइट के होम पेज पर Join Us में जाकर जॉब्स के लिंक पर क्लिक करना है।
    अब अगले पेज पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद उम्मीदवार पहले रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके मांगी गए डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
    रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

 

Related Articles

Back to top button