हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने होमगार्ड को कुचला, मौके पर हुई मौत, केस दर्ज कर जांच शुरू

राज्य

चरखी दादरी
हरियाणा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला चरखी दादरी से सामने आया जहां पुलिस नाका पर तैनात होमगार्ड को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा दादरी-दिल्ली रोड एनएच 334बी पर गांव इमलोटा में पुलिस नाका पर हुआ। पुलिस ने हादसे में मृतक 40 वर्षीय होमगार्ड देवेंद्र कुमार के शव को दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह के समक्ष परिजनों ने दुखड़ा रोया। परिजनों ने मृतक होमगार्ड के बेटे को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग की है। गांव रावलधी निवासी देवेंद्र कुमार करीब 15 वर्षों से होमगार्ड में तैनात था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry