सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां , जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव भी लाया जाएगा

राज्य

होशियारपुर
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर में जहान खेला में 2493 पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी।

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जाएगी और इसके लिए जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देश विरोधी ताकतों को सलाह दी कि वे पंजाब में नफरत के बीज बोने की कोशिश न करें, क्योंकि यहां नफरत के बीज नहीं उगते। हमारे सभी त्यौहार सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर मनाते हैं।

इस अवसर पर डी.जी.पी. गौरव यादव ने पासिंग आउट परेड में भाग लेने वाले जवानों से कहा कि आपका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है। आप जहां भी काम करें, लोगों को न्याय दें। मुझे गर्व है कि पूरी तरह प्रशिक्षित जवान हमारे पुलिस बल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में अपना योगदान देना होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईश्वर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र बहुत महत्वपूर्ण है। यहां न केवल पंजाब बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इस केन्द्र की स्थापना 1947 में हुई थी। झारखंड और उत्तराखंड के कर्मचारियों को भी यहां प्रशिक्षण दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry