सिरसा
हरियाणा के सिरसा जिले में भारतमाला रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गुजरात पुलिस की गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुजरात के तीन पुलिसकर्मियों मौत हो गई। तीों पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल भी बताया जा रहा है। ये हादसा सुबह साढ़े 5 बजे हुआ।
तीन पुलिस कर्मियों की मौके पर मौत
डबवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने तीन पुलिसकर्मियों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तीन पुलिसकर्मियों के शवों को शव गृह में रखा गया है। एक एएसआई बुरी तरह से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डबवाली में हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए है। ऐसे में सभी में चर्चा है कि हादसे की असली वजह क्या है। प्राथमिक जानकारी में पुलिस भी पूरी तरह से कुछ बता नहीं पा रही है। ऐसे में गुजरात पुलिस के पहुंचने पर ही पता चल पाएगा।
गुजरात पुलिस क्यों पहुंची थी हरियाणा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस की टीम किसी मामले की शिनाख्त के लिए डबवाली क्षेत्र के वेडिंग खेड़ा आई हुई थी। जैसे ही उनकी गाड़ी बेडिंग खेड़ा के पास पहुंची तो एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सदर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अनुसार, घटना स्थल से एक पंजाब नंबर प्लेट मिली है। पुलिस इसी के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। अभी डबवाली सदर थाना पुलिस मौके से हादसे की असली वजह की जानकारी जुटा रही है। इसकी सूचना गुजरात पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही अन्य पुलिस अधिकारी भी डबवाली पहुंचने वाले हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

