पानीपत में लूट की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही, 2 ठेकों पर 2.53 लाख की लूट कर हुए फरार

राज्य

पानीपत
पानीपत में लूट की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही। क्रेटा सवार नकाबपोश बदमाशों ने वीरवार देर रात को गन पॉइंट पर जीटी रोड सेक्टर 29 और समालखा पट्टीकल्याना  के पास हरित पेट्रोल पंप के साथ शराब के 2 ठेकों पर करीब 2.53 लाख रुपए की लूट की।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 10:00 बजे सेक्टर-29 में जीटी रोड पर राजू कादियान एंड कंपनी का शराब का ठेका है। रात को सेल्समैन निबरी गांव का विक्रम ठेके पर था।। रात करीब 10:00 बजे एक क्रेटा कार ठेके के आगे आकर रुकी जिसमें से 2 नकाबपोश बदमाश उतरे और पिस्तौल के बल पर विक्रम से 1.03 लाख की लूट कर ले गए । जिसकी सूचना उसने ठेकेदार को दी।।

वहीं दूसरी घटना समालखा में स्थित शराब के ठेके पर हुई जहां पर 1.50 लाख रुपए शराब की दो बोतलें और सेल्समेन का मोबाइल लूट ले गए। इस दौरान सेल्समैन अशोक के साथ उनकी झड़प भी हुई। अशोक ने बताया कि क्रेटा कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दो बदमाश ठेके पर शराब की बोतल लेने आए। उन्होंने पिस्तौल दिखाई उसने विरोध किया तो हमला कर दिया। उसने उनकी गाड़ी पर शराब की बोतल फेंक कर मारी जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। फिलहाल इस पूरे ही मामले में पानीपत पुलिस के साथ CIA की कई टीम जांच कर रही है। लेकिन अभी तक नकाबपोश बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं पानीपत में लूट चोरी मर्डर की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry