सैनिक स्कूल में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार ने काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर और अन्य पदों के वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolnalanda.edu.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सैनिक स्कूल भर्ती 2025 के इन पदों के लिए जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे 2 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कई अलग-अलग पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
सैनिक स्कूल में भरे जाने वाले पद
काउंसलर- 1 पद
आर्ट मास्टर- 1 पद
नर्सिंग सिस्टर- 1 पद
पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 1 पद
सैनिक स्कूल में नौकरी पाने की आयु सीमा
काउंसलर: 21 वर्ष से 35 वर्ष
आर्ट मास्टर: 21 वर्ष से 35 वर्ष
नर्सिंग सिस्टर: 18 वर्ष से 50 वर्ष
पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: 18 वर्ष से 50 वर्ष
सैनिक स्कूल में फॉर्म भरने की योग्यता
काउंसलर- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आर्ट मास्टर: 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री वाले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
नर्सिंग सिस्टर: डिप्लोमा होल्डर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
पीईएम/पीटीआई और मैट्रन: किसी भी मान्यता बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
सैनिक स्कूल में अप्लाई करने का शुल्क
एससी/एसटी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 300 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
Sainik School Recruitment 2025 नोटिफिकेशन
Sainik School Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
सैनिक स्कूल में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
काउंसलर- 50,000 रुपये
आर्ट मास्टर- 50,000 रुपये
नर्सिंग सिस्टर- 25,000 रुपये
पीईएम/पीटीआई और मैट्रन- 25,000 रुपये
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

