पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे को लेकर पंजाब के लोगों को संदेश दिया, ‘युद्ध नशे विरुद्ध’

राज्य

चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे को लेकर पंजाब के लोगों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे को रोकने के लिए पंजाब सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'ड्रग्स नशे विरुद्ध' अभियान चलाया है उसमें आपको अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा फैलाए गए नशे के जहर को खत्म किया जा रहा है। इस युद्ध में उन्हें आपके समर्थन की जरूरत है। एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आपके पास किसी नशा तस्कर के बारे में कोई जानकारी है तो आप हमारे द्वारा जारी शिकायत नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सरकार ने इसके लिए शिकायत नंबर 9779100200 जारी किया है। सी.एम. मान ने कहा कि आप इस नंबर पर व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry