कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया नियत

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने ग्रीष्मकाल में बच्चों को गर्मी से बचाव हेतु तथा स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 30 जून 2025 तक के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियत किया है। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 8 बजे से, बच्चों के नास्ता का समय प्रातः 9 बजे से प्रातः 9ः30 बजे तक, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधि एवं स्वच्छता का समय प्रातः 9ः30 बजे से प्रातः 11 बजे तक, बाहरी खेल गतिविधियों के आयोजन का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, बच्चों के भोजन (थर्ड मील) एवं उनके गंतव्य अभिभावक तक पहुंचाने का समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा गृह भेंट एवं अभिलेखों के संधारण के साथ पूर्ववत् अन्य गतिविधियों का समय दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry