चंडीगढ़
हरियाणा सरकार द्वारा गन कल्चर का हवाला देकर हरियाणवी सिंगर मासूम के 7 गाने बैन किए गए थे। जिसपर काफी विवाद भी हुआ। जो अभी तक जारी है। इसी बीच इंटरनेशनल लेवल के म्यूजिक चार्ट बिलबोर्ड पर मासूम शर्मा के 3 गाने टॉप 20 में शामिल हो गए है।
बिलबोर्ड की इंडिया लिस्ट में मासूम शर्मा के पिस्तौल और चंबल के डाकू टॉप-10 में हैं, जबकि खटोला-2 14वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इनमें खटोला-2 को हरियाणा सरकार बैन कर चुकी है। इसका मतलब मासूम शर्मा के तीनों गाने केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी सुने जा रहे हैं। इसके अलावा म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाई पर भी मासूम शर्मा के गाने ट्रेंडिंग में हैं।
बिलबोर्ड पर इंडिया के टॉप-15 गानों में हरियाणा के 3 गाने आना हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बिलबोर्ड के चार्ट पर आम तौर पर हरियाणा के गाने नहीं आते। बिलबोर्ड पर बॉलीवुड के गानों का ही कब्जा रहता है। पिछले साल हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला का रशियन बंदाना गाना टॉप-20 में आया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

