रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री सोरेन से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में 19 एवं 20 अप्रैल को विश्व स्तरीय एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की ओर से झारखंड में पहली बार रांची में एयर शो का आयोजन हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इसे लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और उन्हें आमंत्रित किया।
ज्ञातव्य है कि संजय सेठ 2019 से रांची लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और इस समय नरेंद्र मोदी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस मुलाकात के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

