बिट्टू लस्सी नामक दुकान में रेड, बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग गए।

राज्य

पंजाब
लुधियाना में सेहत विभाग की टीम द्वारा सुबह दबिश की गई। खबर मिली है कि विभाग द्वारा लस्सी चौक में बिट्टू लस्सी नामक दुकान में रेड की गई। आपको बता दें कि एक डेयरी संचालक ने सेहत विभाग को शिकायत दी थी कि लक्कड बाजार की इस दुकान द्वारा मैरिज पैलेसों में नकली दहीं, पनीर व मक्खन आदि सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।

सेहत विभाग की रेड के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानदार दुकानों को बंद कर भाग गए। वहीं इसे लेकर जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने पनीर व अन्य सामान के सैंपल ले लिए हैं और जल्द ही अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।  

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry