आईपीएस अंजना ने साल 2023 यूपीएससी की बिना कोचिंग के परीक्षा पास की थी, अब मिला यूपी कैडर

राज्य

लखनऊ
सिविल सर्विसेज एग्जाम के नतीजे आने के बाद आईपीएस के लिए चयनित अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों में कैडर अलॉट कर दिया है। इसमें से कई आईपीएस अधिकारियों को होम कैडर ही मिल गया है। इस तरह यूपी को भी कई नए आईपीएस मिल गए हैं, जिसमें सृष्टि मिश्रा और मुस्कान श्रीवास्तव को होम कैडर ही मिल गया है, जबकि हरियाणा की रहने वाली अंजना दहिया को भी उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है। इस तरह यूपी को कई नई महिला आईपीएस मिल गई हैं।
गृह मंत्रालय ने करीब 200 आईपीएस अधिकारियों को कैडर अलॉट कर दिया है। आईपीएस अंजना दहिया को यूपी कैडर मिला है। आईपीएस अंजना ने साल 2023 यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में अंजना को 134वीं रैंक हासिल हुई थी। अंजना दहिया हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में जबलपुर में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। अंजना एक मजबूत सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मेजर जनरल पीएस दहिया जोकि एक सम्मानित सेना अधिकारी हैं। उनके दादा मेजर आनंद सिंह दहिया भी भारतीय सेना में थे

आईपीएस अंजना के पिता मेजर जनरल परमजीत सिंह दहिया जबलपुर के मध्य भारत क्षेत्र मुख्यालय में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर कार्यरत है। अंजना की मां राजेश्वरी दहिया एक गृहिणी हैं। वहीं, आईपीएस अंजना दहिया ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से की है, जबकि 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के धौला कुआं आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है। अंजना दहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुशन किया है। उसके बाद डीयू से व्यावहारिक मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुशन किया है।

बताया जाता है कि अंजना ने यूपीएससी की परीक्षा के लिए कहीं से भी कोचिंग नहीं ली थी। अंजना ने घर में रह कर ही पढ़ाई की थी। अंजना पिता की नौकरी के चलते देश के अलग-अलग जगहों पर रही हैं। उन्होंने निजी और सेना के स्कूलों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सिविल सर्विसेज की तैयारी में अंजना को पिता और अपने अनुभवों का भी लाभ मिला है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry