प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के महाधिवेशन पर बड़ा हमला बोला, कहा – झारखंड कल्याण को छोड़ सिर्फ परिवार कल्याण पर अमल

राज्य

रांची

झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के महाधिवेशन पर बड़ा हमला बोला। शाहदेव ने कहा कि महाधिवेशन में झारखंड कल्याण को छोड़ सिर्फ परिवार कल्याण पर अमल किया गया। शाहदेव ने कहा कि भाजपा लंबे समय से कह रही थी कि झामुमो का अगला अध्यक्ष भी सोरेन परिवार से ही होगा और यही हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के पास बहुत बेहतर अवसर था कि वह अपने दल के किसी समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बना सकते थे, लेकिन मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेवारी होने के बावजूद भी उन्होंने किसी पर विश्वास करना उचित नहीं समझा।

शाह ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों में यही होता है। अध्यक्ष समेत तमाम प्रमुख पदों पर परिवार के ही सदस्यों को बैठाया जाता है। आम कार्यकर्ता सिर्फ हाथ उठाने के लिए बुलाए जाते हैं। यह अफसोस जनक बात है कि खुद को आदिवासियों की पार्टी कहने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासियों की घटती आबादी और घुसपैठ पर कोई चर्चा तक नहीं की। पूरे महाधिवेशन में घुसपैठ के मुद्दे पर पार्टी का एक शब्द भी नहीं कहना तुष्टिकरण की राजनीति को इंगित करता है। शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने अधिकार पत्र में लंबे चौड़े और लुभावने वादे किए थे। इस अधिकार पत्र को किस तरीके से सरकार लागू करेगी, इस पर एक लाइन ना प्रस्ताव आया ना कोई चर्चा हुई जबकि जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को दोबारा सरकार में आने का अवसर इसी घोषणा पत्र के आधार पर दिया था।

शाह ने कहा कि यह महाअधिवेशन पूरे तरीके से हेमंत सोरेन जी को महिमा मंडित करने पर न्योछावर रहा। सभी वक्ताओं ने झारखंड के विकास पर सार्थक चर्चा करने की जगह सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री जी के तारीफ के पुल बांधा। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सिर्फ कुछ मौलवी और मौलानाओ के इशारे पर इसका विरोध करती नजर आई। शाहदेव ने कहा कि पूरे राज्य में विधि व्यवस्था पूरे तरीके से ध्वस्त है। ग्रामीण क्षेत्र में नक्सलियों की जगह संगठित आपराधिक गिरोह ले रहे हैं। शहर में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं। आम जनता आतंकित है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry