जमशेदपुर में यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन बदला

राज्य

जमशेदपुर

झारखंड के जमशेदपुर में  यातायात को सुगम बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन किया जाएगा। इसी क्रम में विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइन प्रभारी संजय भार्गव और पथ निर्णाण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच शुक्रवार की रात हुई बैठक में हुई है। अब मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर टू लेन बनाने का फैसला किया गया।

विधायक सरयू राय ने बताया कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाला फ्लाईओवर पहले के डिजाइन में प्रावधान था कि फ्लाईओवर का यह भाग वन लेन का होगा। वहीं बैठक में फैसला लिया गया कि फ्लाईओवर के इस भाग को भी टू लेन बनाया जाए, ताकि इस पर से होकर यातायात पायल सिनेमा तक आए और पायल सिनेमा से होकर ट्रैफिक आगे भी जाए।

विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर में इन बदलावों से यातायात व्यवस्था में सुगम होगी और जाम की समस्या से बहुत हद तक राहत मिलेगी। वहीं यात्री सुरक्षित होगी तथा समय की भी बचत होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry