लुधियाना नगर निगम में अब पिछले 4 साल से चल रहा एक अनोखा घोटाला सामने आया, खड़े हो रहे सवाल

राज्य

पंजाब
लुधियाना नगर निगम में लगातार नए घोटाले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पिछले 4 साल से चल रहा एक अनोखा घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कूड़ा ढोने के लिए ठेका कंपनी को हर महीने एक करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं और अब तक कुल 48 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इस काम के लिए निगम खुद के टिप्परों का भी इस्तेमाल कर सकता था।

आपको बता दें कि 35 करोड़ रुपए के 40 गार्बेज टिप्पर नगर निगम द्वारा खरीदे गए थे। पहले इन टिप्परों को एक कंपनी को दिया गया था परंतु 2021 के बाद ये टिप्पर नगर निगम को दे दिए गए। इसके बाद ही घोटाला शुरू हुआ और निगम अफसरों ने 40 टिप्पर रिकॉर्ड से हटा दिए। इसके चलते ठेकेदार को हर महीने एक करोड़ रुपए कूड़ा उठाने के लिए दिए जा रहे हैं और कई टिप्पर निगम की खाली जमीन पर ही रखे गए हैं जोकि पिछले 4 साल से नहीं चले और कंडम हो चुके हैं।

वहीं निगम के रिकॉर्ड से गायब कुछ टिप्पर अभी भी सड़कों पर चल रहे हैं और इन्हें निजी व्यक्ति चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि यह घोटाला निगम अफसरों की मिलीभगत से ही हुआ है क्योंकि इसके बिना निजी व्यक्ति का टिप्पर चलाना असंभव है। वहीं इसे लेकर निगम कमिश्नर का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं था कि निगम के पास टिप्पर भी हैं और अगर ऐसा है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry