चंडीगढ़
चंडीगढ़ के युवाओं ने राष्ट्र सेवा में भागीदारी के लिए कदम बढ़ाया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से युवाओं को सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में जुड़ने और आपातकालीन स्थिति में सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस पर चंडीगढ़ प्रशासन की एक अपील पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
शनिवार सुबह 10:30 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस नामांकन और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए चंडीगढ़ में 25 हज़ार से ज्यादा युवा पहुंचे। युवाओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।
युवाओं में इतना जोश है कि चंडीगढ़ से बाहर के युवा भी पहुंच गए हैं। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने उनसे रजिस्ट्रेशन न करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि जो लोकल होंगे उनसे ही मदद ली जा सकती है, बाहरी लोगों का तत्काल मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

