हिसार
हरियाणा में 17 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें सिरसा, फतहेबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत व पानीपत शामिल है। वहीं आज से 16 मई तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं गत दिवस मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के 9 जिलों (हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत) में बारिश हुई। हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओले भी गिरे हैं। वहीं अन्य जिलों में भी मौसम परिवर्तनशील रहा और पानीपत, रेवाड़ी व फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली थी।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला मेवात रहा। मेवात जिले में नूंह (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

