ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिलते थे 6 गनर, हर जगह देते थे कवर

राज्य

चंडीगढ़

पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के जासूस होने के आरोपों में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपनी कथित डायरी में ये बात कबूली थी कि उसे पाकिस्तान बहुत पसंद है। हो भी क्यों न… उसे वहाँ वीआईपी मेहमान के तौर पर ट्रीट जो किया जाता था। बताइए, पाकिस्तान जैसे भिखारी मुल्क में ज्योति मल्होत्रा को 6-6 गनर सिक्यूरिटी देते थे।

ये दावा कोई हिंदुस्तानी नहीं कर रहा है, क्योंकि खुद उसने अपने वीडियो में ये बाते नहीं बताई। बल्कि ये सबकुछ दिखा है एक स्कॉटिश यूट्यूबर के वीडियो में। ‘कैलम अब्रॉड’ नाम का चैनल चलाने वाले स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम मिल ने मार्च 2025 में ही ज्योति मल्होत्रा से पाकिस्तान के लाहौर में मुलाकात की थी और बाकायदा 6 गनर्स के साथ उसका वीडियो भी शूट किया था।

ज्योति ने खुद को भारतीय बताया। कैलम हैरान थे कि एक भारतीय यूट्यूबर के साथ इतनी सुरक्षा क्यों थी। उसने वीडियो में कहा, “इनके साथ इतने गनर क्यों? छह लोग हथियारों के साथ घेरे हुए हैं।”

इस वीडियो को लेकर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. ये वीडियो स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम का है, जिसमें ज्योति को पाकिस्तान के न्यू अनारकली बाजार में व्लॉगिंग करते देखा जा सकता है.

उन्होंने यूट्यूब पर अनारकली बाजार घूमते हुए अपना जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी कुछ पल की मुलाकात ज्योति मल्होत्रा से भी दिखती है। इस दौरान ज्योति मल्होत्रा स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम मिल से पूछती हैं कि आप कितनी बार पाकिस्तान आए हैं। इस पर वह कहते हैं- मैं 5 बार यहां आ चुका हूं। इस पर ज्योति कहती हैं कि मैं भारत से हूं और कभी वहां भी आइए। इसके बाद कैमल मिल पूछते हैं कि आपको पाकिस्तान में आकर कैसा लग रहे हैं। यहां के लोगों का व्यवहार कैसा है। इस पर ज्योति मल्होत्रा कहती हैं- शानदार।

फिर वह आगे बढ़ जाती हैं तो उनके साथ करीब 6 गनर भी निकलते हैं और उन्हें कवर दिखते हैं। इस दौरान यूट्यूबर कैलम मिल ने कहा कि आखिर इनके साथ इतने लोग हथियार लेकर क्यों हैं। वीडियो में उन्हें इस पर हैरानी जताते हुए सुना जा सकता है। कैलम मिल भी व्लॉगर हैं और उनका Callum Abroad नाम से यूट्यूब चैनल है। उनके वीडियो में ज्योति मल्होत्रा के साथ जो गनर दिखते हैं, उन्होंने जैकेट्स पहनी हुई हैं, जिन पर लिखा होता है- No Fear। इसके बाद ज्योति मल्होत्रा भी अपना एक वीडियो शूट करती हैं।
कैलम मिल ने भी जताई थी इतनी सुरक्षा पर हैरानी

ज्योति मल्होत्रा के कई गनर्स के साथ निकलने पर हैरानी जताते हुए कैलम मिल कहते हैं, 'यह इन लोगों को साथ लेकर चल रही हैं। इतनी सिक्योरिटी है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है। आखिर इतनी बंदूकों की जरूरत क्या है। देखिए कैसे उन्हें बंदूकधारियों ने घेर रखा है। उन्हें 6 हथियारबंद लोगों ने घेर रखा है।' इसके अलावा कुछ और लोग भी वीडियो में दिखते हैं, जो टूरिस्ट नजर आते हैं।

लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस दौरान ज्योति के साथ छह से सात लोग दिखाई दे रहे हैं, जो पाकिस्तानी सिक्योरिटी  पर्सनल बताए जा रहे हैं. इन लोगों के हाथ में AK-47 जैसे हथियार हैं और ये सभी सेमी-फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये सभी गार्ड्स ज्योति को वीआईपी जैसी सुरक्षा दे रहे हैं. इन गनर्स ने जो जैकेट्स पहनी हुई हैं, उस पर लिखा हुआ है- No Fear.  

वीडियो में स्कॉटिश यूट्यूबर कैलम ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है कि एक सामान्य यूट्यूबर के लिए इतनी भारी सिक्योरिटी देखकर मैं हैरान रह गया. उन्होंने कहा कि आखिरी इतनी बंदूकों को जरूरत क्या है? देखिए कैसे उन्हें बंदूकधारियों ने घेरा हुआ है.

वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़ा होता है की क्या ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल व्लॉगर है या उनके पीछे कोई और एजेंडा है? आखिर ज्योति को पाकिस्तान में इतने हाई-प्रोफाइल प्रोटेक्शन की जरूरत क्यों पड़ी?

सवाल ये भी खड़ा होता है की वीडियो में दिख रहे सिक्योरिटी पर्सनल क्या वाकई में सरकारी एजेंसियों से हैं या ये कोई प्राइवेट बाउंसर्स हैं, जिन्हें केवल दिखावे के लिए तैनात किया गया है?

बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry