आरएसएस प्रमुख ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूजा के अच्छे परिणाम पर मिठाई खिलाकर दी बधाई

राज्य

श्यामसर

श्यामसर गांव की बेटी पूजा भादू ने कक्षा 10वीं में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नागौर जिले के श्यामसर गांव की पूजा भादू, जो शारदा बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नागौर की छात्रा हैं, ने पूरे राजस्थान में कक्षा 10वीं में दूसरा स्थान पाया है। पूजा के पिता का नाम रामप्रताप भादू और मां का नाम चैनी है।
 
पूजा ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 600 में से 597 नंबर यानी 99.50% अंक हासिल किए हैं। उसने अंग्रेजी, सोशल साइंस और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर पाए। हिंदी, साइंस और संस्कृत में उसने 99-99 नंबर हासिल किए।

राजस्थान बोर्ड की 10वीं (सेकेंडरी और वोकेशनल) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल 10वीं में 93.60% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के 93.3% से थोड़ा ज्यादा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% रहा, जबकि लड़कियों का 94.08% रहा।

पूजा भादू ने कहा कि वह रोजाना स्कूल से आने के बाद 4 से 5 घंटे बिना रुके पढ़ाई करती थी। उसका मेहनत का फल आज मिला है और यह उसके लिए बहुत खुशी का दिन है। पूजा ने बताया कि अब वह साइंस और मैथ्स लेकर आईआईटी की तैयारी करेगी। उसका पूरा साथ उसके माता-पिता और शिक्षक दे रहे हैं। पूजा ने यह भी कहा कि उसने मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पढ़ाई की। वह अपनी बहनों और भाइयों को भी यही सलाह देती है कि वे भी मेहनत से पढ़ाई करें।

पूजा के पिता रामप्रताप भादू ने कहा कि आज खुशी की बात है कि बेटियां बेटों से आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और गांव का नाम रोशन कर रही हैं। पूजा स्कूल से आने के बाद रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करती थी और घर के कामों में भी अपनी मां की मदद करती थी।
 
पूजा के अच्छे परिणाम पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उसे मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पूजा के स्कूल समिति ने भी उसे माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की इस परीक्षा में 93.60% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल से थोड़ा बेहतर है। लड़कियों ने इस बार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry