अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के खिलाफ भी बड़ा एक्शन, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से निकाला बाहर

राज्य

पटना

तेजप्रताप-अनुष्का मामले में अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के खिलाफ भी एक्शन हुआ है। दरअसल, बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच अब पशुपति पारस  की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने आकाश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
आरएलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एलविस जोसफ के हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया गया है। पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने पत्र को अपने 'एक्स' अकाउंट पर शेयर किया है। पशुपति पारस ने साथ ही लिखा, 'वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश यादव को रालोजपा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से 6 साल के लिए तत्काल रूप से निकाला जाता है।

बता दें कि आकाश यादव रालोजपा छात्र ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप और अनुष्का यादव के समर्थन में मीडिया में खूब बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इस पूरे मामले में लालू यादव को पहल करनी चाहिए। लालू यादव को दो परिवारों की इज्जत बचानी चाहिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry