शहीद शुभम की पत्नी ऐशन्या, पिता संजय, मां सीमा की पीएम मोदी से मुलाकात हुई, कहा- हमारे बेटे की मौत जाया न होने पाए

उत्तर प्रदेश राज्य

कानपुर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचते ही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले। पीएम मोदी को देखते ही शुभम की पत्नी ऐशन्या रो पड़ी। इस पर पीएम मोदी भी भावुक हो गए और ऐशन्या के सिर पर हाथ रखकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। बगल में खड़े शुभम के पिता को भी रोते देख पीएम मोदी उनके पास पहुंचे और कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया। प्रधानमंत्री शुभम के परिवार के साथ करीब दस मिनट तक रहे।

चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम की पत्नी ऐशन्या, पिता संजय, मां सीमा की पीएम मोदी से मुलाकात हुई। सभी ने रोते हुए हाथ जोड़े। कहा, हमारे बेटे की मौत जाया न होने पाए। शुभम की पत्नी ऐशन्या पीएम मोदी को देखते ही फफक ड़ीं। इस पर मोदी भी भावुक हो गए। सिर पर हाथ रखकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर थमा है… खत्म नहीं हुआ, यह आगे भी जारी रहेगा। बगल में रो रहे शुभम के पिता संजय द्विवेदी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें भी ढांढस बंधाया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने जिन 27 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी उनमें कानपुर के शुभम भी शामिल थे। शुभम को ऐशन्या के सामने ही आतंकियों ने गोली मारी थी।

ऐशन्या की पीएम से क्या हुई बात
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऐशन्या ने बताया कि उनकी क्या बात हुई। कहा कि मेरे दो ओपिनियन थे। वह उन्होंने पूरे सुने। मैंने उनसे कहा कि कश्मीर में चीजें सही हो रही थीं, शायद आतंकी इसको खत्म करने के लिए आए थे। मुझे ये भी लगता है कि वह हिंदुस्तान के हिंदू-मुस्लिम को अलग करने की कोशिश करने आए थे। वो धर्म पूछकर हमें मार रहे थे। हमें बांटना चाहते थे। पीएम ने पूरी तरह से हमारी बात को सुना। उन्होंने कहा- मुझे भी ऐसा ही लगता है। आतंकियों ने इसलिए धर्म पूछकर मारा। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

ऐशन्या ने बताया कि पीएम मोदी यहां सिर्फ अपनी संवेदना व्यक्त करने आए थे। वो दुखी थे, उनके चेहरे से वो दुख के भाव झलक रहे थे। पापा के कंधे पर हाथ रखकर उन्होंने दिलासा दिया। पर्सनली उन्होंने मुझसे पूरा घटनाक्रम पूछा। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई खत्म नहीं हुई। ये लड़ाई अभी चलेगी। उन्हें हमारे परिवार के बारे में पहले से पूरी जानकारी थी।

वहीं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बताया कि हमने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। क्योंकि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। कहा कि आपकी कार्रवाई से हमें बहुत राहत मिली। पीएम मोदी ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की मौत पर वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने वादा किया है कि वे आतंकवाद का समूल नाश कर देंगे। उन्होंने कहा कि जल्द है, आपसे दोबारा मुलाकात करेंगे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry