पंजाब में श्रद्धालुओं की बस पर जानलेवा हमला किया गया, श्रद्धालुओं में डर और सहम का माहौल

राज्य

पंजाब 
पंजाब में श्रद्धालुओं की बस पर जानलेवा हमला किया गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये बस हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट निगम द्वारा शुरू की गई है, जोकि चामुंडा, नंदिकेश्वर धाम से वृंदावन धाम तक चलाई गई है। इस बस सेवा के पहले ही दिन ऐसी अप्रिय घटना घट गई। 

बस जैसे ही पंजाब के रोपड़ में पहुंची तो कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने बस पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों द्वारा बस पर पत्थर फैंके गए, जिससे सामने वाला शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि, बस सेवा बुधवार को शुरू हुई, जिसमें कांगड़ा से 10 श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच जब बस रोपड़ से गुजर रही थी तो 3 बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने बस पर पत्थर फैंकने शुरू कर दिए, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

बता दें कि, ये बस सेवा दोपहर 3.20 बजे चामुंडा, 3.50 बजे नगरोटा और 4.40 पर कांगड़ा से होते हुए चंडीगढ़ के रास्ते से वृंदावन जा रही थी। इस बस सेवा को पर्यटन निगम अध्यक्ष बाली ने चामुंडा धाम से पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी देकर रवान किया था।  

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry