25वीं नेशनल सब जूनियर वूशु चैंपियनशिप में बिहार के तीन बच्चों ने जीते तीन पदक

राज्य

मुजफ्फरपुर

तमिलनाडु के केएसआर इंस्टीट्यूट में 26 से 31 मई तक आयोजित 25वीं नेशनल सब जूनियर वूशु चैंपियनशिप में बिहार राज्य के तीन युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इन खिलाड़ियों ने ना केवल मेडल जीते, बल्कि बिहार का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

इन खिलाड़ियों ने किया बिहार का नाम रोशन
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

    मो. अरशद खान – 42 किलोग्राम वर्ग
    शशिकांत यादव – 32 किलोग्राम वर्ग
    आदित्य राज – विंग चूंग कैटेगरी

इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

बिहार वूशु संघ और दिग्गज खिलाड़ियों की बधाई
बिहार वूशु संघ की महासचिव सुमन मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि बिहार के खिलाड़ी अब टेक्निक और अनुशासन के साथ लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे।

इंटरनेशनल वूशु खिलाड़ी ईशा मिश्रा ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अब बिहार किसी भी खेल में पीछे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वूशु जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेल में बिहार के खिलाड़ी अब अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry