असम, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल में बारिश का कहरः 32 लोगों की मौत, सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे

देश

असम

देश में मानसून की एंट्री हो गई है। इस वक्त मानसून देश के कई राज्यों में एक्टिव हो गया है। इसी के साथ ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। नॉर्थ-ईस्ट में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। असम , मिजोरम, मणिपुर अरुणाचल में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश और लैंडस्लाइड से करीब 32 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों की जान गई है। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मिजोरम में लैंडस्लाइड में 13 घर जमींदोज हो गए। बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सिक्किम में 1500 टूरिस्ट फंसे हुए हैं। तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

इधर भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी को दी है। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई और लैंडस्लाइड से पूरे नॉर्थ-ईस्ट में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

असम में सभी मौतें लैंडस्लाइड-बाढ़ के चलते हुईं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए।

अरुणाचल प्रदेश: गाड़ी बहने से 7 की मौत
चीन की सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने कहर ढाया है। एक वाहन बह जाने से सात लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में दो लोग डूब गए। राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 9 हो गई है।

मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय: 24 घंटे में 8 मौतें
मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अचानक बाढ़ आ गई और लैंडस्लाइड की वजह से मौतें हुई हैं। यहां रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।

मणिपुर: इम्फाल में जनजीवन ठप
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लगातार तीन दिनों की बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति है। प्रशासन ने इम्फाल नदी के किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry