छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत , पशु के मांस-हड्डी की तस्करी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : वन मंत्री कश्यप

छत्तीसगढ़ रायपुर

 

रायपुर

छत्तीसगढ़ में जानवरों के मांस और हड्डियों की अवैध तस्करी के मामलों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है. वन मंत्री केदार कश्यप ने इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि पशु के तस्करी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

वन मंत्री केदार कश्यप ने पशु के मांस-हड्डी की तस्करी को लेकर कहा कि जो भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि हाल ही में वे बिलासपुर दौरे पर थे, जहां उन्हें कुछ लोगों ने कछुए की तस्करी की जानकारी दी. इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना की शुरुआत कर दी गई है। यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के छह जिलों में चलाई जा रही है. इसकी शुरुआत कोंडागांव जिले से की गई, जहां लोगों को दुधारू गायें वितरित की गई.

इस संबंध में मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष 16 दिसंबर को केंद्रीय सहकारिता मंत्री के समक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया था. उसी एमओयू के तहत प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की संकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है.

बस्तर संभाग के कांकेर और कोंडागांव जिलों में योजना की शुरुआत के साथ पूरे प्रदेश में लोगों को जागरूक किया जाएगा. मंत्री कश्यप ने कहा कि गुजरात और अन्य राज्यों में इस योजना से लोगों की आय और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है. इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया जा रहा है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry