NEET PG 2025 Exam 15 जून को नहीं होंगे , नई तारीख पर ये है अपडेट

करियर & जॉब

नई दिल्ली

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर नीट पीजी 2025 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एबीई की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकरी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नीट पीजी 2025 परीक्षा को सिंगल शिफ्ट में आयोजित करने के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है।

एनबीईएमएस द्वारा आज जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सिंगल शिफ्ट में परीक्षा के लिए अधिक परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था के कारण, नीट पीजी 2025 की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। नीट पीजी 2025 भारत में मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए एक परीक्षा है जिसके जरिए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन होता है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा प्रशासित, नीट पीजी देश भर में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज के लिए एंट्रेंस टेस्ट के रूप में कार्य करता है।

नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार, आज 2 जून 2025 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने वाली थी। वहीं नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को होने वाला था।

नीट पीजी 2025 परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। सही उत्तरों के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा। नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन 17 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 तक स्वीकार किए गए थे।

 सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में वाद संख्या W.P. No. 456/2025 (Aditi एवं अन्य बनाम NBEMS एवं अन्य) के तहत हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने NBEMS और अन्य संबंधित संस्थाओं को निर्देश दिया कि परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से केवल एक ही शिफ्ट में कराया जाए। इसके लिए सुरक्षित और उपयुक्त परीक्षा केंद्रों की पहचान कर उन्हें तय करना आवश्यक होगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना भी एक वजह
परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था और पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र तैयार करने की आवश्यकता है। इसी कारण 15 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। NBEMS ने अपने नोटिस में सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नई तारीख की घोषणा के लिए आधिकारिक वेबसाइट और सूचना बुलेटिन पर नजर बनाए रखें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry